मुजफ्फर नगर, अप्रैल 24 -- मोरना। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में गंगा सप्तमी पर श्री गंगा मंदिर में दूध, दही पंचामृत से मां गंगा का अभिषेक किया गया। आरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें साधु-संतों व श्रद्धालुओं को भोजन कराया गया। कार्यक्रम संयोजक पंडित शरद शर्मा ने कहा कि गंगा सप्तमी के दिन व्रत रखकर सुबह-सुबह गंगा में डुबकी लगाकर स्नान करने, गंगा की आरती करने व गंगा जल हाथ में लेकर सूर्य को देने पर मन को शांति मिलती है और मां गंगा के प्रसन्न होने से मां गंगा का आशीर्वाद मिलता है। पुराणों के अनुसार ऐसी मान्यता है कि इसी दिन गंगा की धरा पर अवतरण हुआ था इसलिए गंगा स्नान , सूर्य को जल और दान का विशेष महत्व है। यह भी पढ़ें- गंगा जन्मोत्सव : मां गंगा की शोभायात्रा में उमड़े गंगा भक्त इस दौरान गंगा को स्वच्छ रखने का भी संकल्प लिया गया। मुख्य यज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.