मुजफ्फर नगर, मई 1 -- मुजफ्फरनगर पौराणिक तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में आगामी दो मई से 10 मई तक विश्वविख्यात कथा व्यास संत मोरारी बापू के श्रीमुख से भव्य श्री राम कथा का श्रवण करने का सनातन धर्मप्रेमियों को सौभाग्य मिलेगा। खास बात यह है कि श्री शुकदेव आश्रम में होने वाली यह मोरारी बापू की छठी और उनके जीवन की 977वीं कथा है। इस आध्यात्मिक समागम का मुख्य उद्देश्य मानव कल्याण और शुकतीर्थ के गौरव को विश्व पटल पर पुन: स्थापित करना है।शुकतीर्थ में होने वाले श्रीराम कथा के बारे में समाजसेवी सत्यप्रकाश रेशू, प्रदीप जिन्दल ने रूड़की रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारवार्ता में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रीराम कथा का शुभारंभ के दिन दो मई को सायं चार से सांय 7 बजे तक रहेगा। जबकि कथा वाचक मोरारी बापू तीन मई से 10 मई तक रोजाना प्रात: 10 से दोपहर 1:30 बजे...