मुजफ्फर नगर, जून 8 -- मोरना। शुकतीर्थ पहुंचीं विधान परिषद सदस्य वंदना वर्मा ने रविवार को गंगा स्नान घाट का निरीक्षण कर वहां चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान साधु-संतों ने गंगा के घटते जलस्तर, सफाई व्यवस्था और निर्माणाधीन आरती स्थल को लेकर अपनी चिंताएं उनके समक्ष रखीं। महामंडलेश्वर स्वामी गोपाल दास ने एमएलसी वंदना शर्मा को बताया कि तीर्थ नगरी में विकास कार्यों पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन कई कार्यों में सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि गंगा के दूसरे तट पर हाल ही में बने कुछ भवन जीर्णशीर्ण होने लगे हैं, जबकि आवश्यक कार्य अब भी अधूरे हैं। यह भी पढ़ें- शुकतीर्थ में गंगा घाट का निरीक्षण करने पहुंचीं एमएलसी वंदना वर्मा, साधु-संतों ने रखीं समस्याएं साधु-संतों ने कहा कि गंगा में पर्याप्त जल न होने...