मुजफ्फर नगर, मार्च 25 -- मोरना। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित गंगा घाट पर स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।शुकतीर्थ घाट व गंगा पार्क पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।कार्यक्रम का संचालन जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमलकिशोर देशभूषण के निर्देशन में जिला गंगा समिति मुजफ्फरनगर द्वारा किया गया। इसके पश्चात गंगा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। जिला परियोजना अधिकारी हर्ष कुमार ने नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का समापन गंगा शपथ के साथ हुआ, जिसमें सभी ने गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.