मुजफ्फर नगर, जून 11 -- मोरना साधु संतों की मांग पर शुकतीर्थ गंगा में अतिरिक्त गंगाजल छोड़कर जलस्तर बढ़ाया। साथ ही स्नान घाट पर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। वहीं आरती स्थल को गंगा के बीच न बनाने की मांग जारी है।शुकतीर्थ में गंगा का जलस्तर बढ़ाने व तीर्थ सहित स्नान घाट पर फैली गंदगी को साफ कर घाट को साफ स्वच्छ करने तथा निर्माणधीन आरती स्थल को गंगा के बीच न बनाने की मांग पिछले कई दिनों से साधु-संत कर रहे हैं। बुधवार को जहां गंगा स्नान घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। वहीं गंगा में छोड़े गए ईंट,पत्थर आदि उठाए गए व जलकुंभी को साफ किया। यह भी पढ़ें- शुकतीर्थ गंगा का बढ़ा जलस्तर, चलाया स्वच्छता अभियान ड्रेनेज विभाग के अवर अभियंता संजीव मलिक ने बताया कि गंगा में जलस्तर बढ़ाने को सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विकास त्यागी से बात की गई थी। जिसके बाद गंग...