शुआट्स में वेतन विसंगति पर प्रशासन सख्त
प्रयागराज, मई 12 -- शिक्षकों एवं शैक्षणिक कर्मचारियों के वेतन भुगतान और वेतन विसंगति के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी के आदेश पर गठित जांच समिति ने मंगलवार को शुआट्स परिसर का निरीक्षण कर विश्वविद्यालय सभागार में प्रबन्धन, शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। चेयरमैन शुआट्स मीडिया कमेटी डॉ. रमाकान्त दुबे ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। जांच समिति ने विश्वविद्यालय प्रशासन से वित्तीय अभिलेख, वेतन भुगतान से जुड़ी सूचनाएं और अन्य आवश्यक दस्तावेज तलब किए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने आश्वासन दिया कि मांगी गई सभी सूचनाएं आगामी सोमवार तक उपलब्ध करा दी जाएंगी। साथ ही वेतन विसंगतियों को दूर कर समानता के आधार पर वेतन भुगतान सुनिश्चित क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.