प्रयागराज, मई 8 -- नैनी, हिन्दुस्तान संवाद। शुआट्स में कथित वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। यूनाइटेड चर्च ऑफ नॉर्दर्न इंडिया (यूसीएनआई) के उत्तर भारत धर्मसभा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष एवं जनरल असेम्बली के कार्यकारी सचिव स्टीफन सिंह ने सीडीओ को पत्र देकर तत्काल रिसीवर या प्रशासक नियुक्त करने की मांग की है।स्टीफन सिंह ने आरोप लगाया कि चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया (सीएनआई) और शुआट्स प्रबंधन ने यूसीएनआई के अधीन संचालित 13 शिक्षण संस्थानों पर अवैध कब्जा कर रखा है। उनका दावा है कि वर्तमान में शुआट्स जो पहले इलाहाबाद एग्रीकल्चरल इंस्टीट्यूट था, जिस पर वैधानिक अधिकार नॉर्थ इंडिया सिनोड बोर्ड ऑफ एजुकेशन का है। पत्र में पूर्व वीसी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा गया है कि उन्होंने कथित रूप से सहायक रजिस्ट्रार कार्यालय से म...