नई दिल्ली, अगस्त 27 -- भारत की अध्यक्षता में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तैयारियां तेजी पर चल रही हैं, लेकिन चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के इसमें शामिल होने पर संशय बरकरार है। विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि दोनों नेताओं के दौरे की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पिछले साल ब्राजील में हुए ब्रिक्स सम्मेलन में भी हिस्सा नहीं लिया था। इससे पहले 2024 में कजान में वे शामिल हुए थे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग उनकी मुलाकात भी हुई थी। वहीं, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अगले हफ्ते किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (एसीसीओ) में शामिल होंगे। जहां जिनपिंग और रहमान की यात्रा पर संशय बरकरार है तो वहीं रूस के राष्ट्रपति पुतिन...