मेरठ, नवम्बर 9 -- बागपत रोड स्थित इस्लामनगर में शनिवार सुबह शीशे की कटिंग के गोदाम में शार्ट सर्किट से आग लग गई। गोदाम में आग को देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। दमकल की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। टीपीनगर थाना क्षेत्र में बागपत रोड स्थित इस्लामनगर निवासी असगर पुत्र अजीमुल्ला शीशे की कटिंग और डिजाइन का काम करता है। असगर ने इस काम के लिए घर के पास ही करीब 200 गज में गोदाम बनाया हुआ है। शनिवार सुबह छह बजे शार्ट सर्किट से गोदाम में पड़े लकड़ी के बुरादे में आग लग गई। गोदाम से धुआं निकलते देख आसपास के लोगों ने असगर को जानकारी दी। गोदाम खोलकर देखा तो लकड़ी के बुरादे में आग सुलग रही है। असगर ने थाना पुलिस और दमकल विभाग को आग की जानकारी दी और आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाने में जुट गया। आग पूरे गोदाम में फैलती इससे पहले...