किशनगंज, फरवरी 2 -- टेढ़ागाछ, एक संवाददाता टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत भोरहा एवं धवैली पंचायत की सीमा पर स्थित शीशागाछी गांव के शिव मंदिर टोला में सोमवार को एक दिवसीय शिव चर्चा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे शिव शिष्य परिवार के सदस्यों के साथ-साथ नेपाल सीमा पार से भी बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन शीशागाछी गांव शिव शिष्य परिवार की ओर से किया गया, जिसमें सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शिव चर्चा के दौरान शिव भक्ति, जीवन में सत्य, अहिंसा, सदाचार और मानव सेवा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि शिव चर्चा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा देने का माध्यम है। इससे लोगों में आपसी भाईचारा, शांति और सद्भाव की भाव...