रुडकी, फरवरी 23 -- खेडा जट मार्ग किनारे लगे शीशम के कई पेड़ अवैध तरीके से काटे जाने की शिकायत ग्रामीणों ने पुलिस से की। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सोमवार को पुलिस को 112 के माध्यम से सूचना मिली कि बॉर्डर के पास खेड़ाजट जाने वाले मार्ग पर सड़क के किनारे हरे भरे शीशम के कई पेड़ जेसीबी की सहायता से काटे जा रहे हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। नारसन पुलिस चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज ने बताया कि मौके पर मिले ठेकेदार द्वारा परमिशन दिखाई गई है। जबकि ग्रामीणों का आरोप है कि पेड़ सड़क किनारे लगे थे। उन्हें अवैध तरीके से काटा गया। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...