रायबरेली, मार्च 15 -- रायबरेली, संवाददाता। जनपद के बछरावां थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में रविवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव शीशम के पेड़ से लटका हुआ मिला। बताया जा रहा है कि युवक का शव पेड़ की डाल से मफलर के सहारे लटक रहा था। गांव के लोगों ने जब यह देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव उतरवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के दौरान युवक की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद किया। इसके अलावा मौके पर चूहा मार दवा की एक पुड़िया, पानी की बोतल और एक जोड़ी चप्पल भी मिली है। इन परिस्थितियों को देखते हुए प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। आसपास के गांवों के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताक...