रुडकी, मार्च 31 -- लक्सर। टिक्कमपुर गांव में खेत में खड़े शीशम के पेड़ को अज्ञात चोरों द्वारा काटकर ले जाने का मामला सामने आया है। खेत स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के टिक्कमपुर निवासी अलाउद्दीन ने बताया कि उसके खेत में करीब 6 फुट गोलाई का शीशम का पेड़ खड़ा था, जिसकी कीमत लगभग 60 हजार रुपये थी। आरोप है कि अज्ञात चोरों ने पेड़ को काटकर चोरी कर लिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.