विकासनगर, मार्च 25 -- सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय शीशमबाड़ा में मंगलवार देर रात चोर स्मार्ट टीवी उठा ले गए। बुधवार को स्कूल खुलने पर शिक्षकों को चोरी की वारदात की जानकारी मिली। जिसके बाद उन्होंने सभावाला चौकी में तहरीर दी है। स्कूलों में चोरी की यह पहली घटना नहीं है। इससे पूर्व भी कई स्कूलों में चोर कंप्यूटर, प्रोजेक्टर समेत अन्य महंगे सामान पर हाथ साफ कर चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...