शीशगढ़ में जल निकासी को 15.5 लाख से बनेगी पुलिया
बरेली, मई 11 -- शीशगढ़, संवाददाता।नगर पंचायत ने जल निकासी को मुख्य मार्ग पर पुलिया का निर्माण शुरू कर दिया है। पुलिया बनने से बारिश में मुख्य रोड पर जलभराव नहीं होगा। शीशगढ़ नगर पंचायत कार्यालय के पास मुख्य रोड की पुलिया बंद होने से बारिश में रोड पर जलभराव हो रहा था। नगर पंचायत प्रशासन की मांग पर पीडब्ल्यूडी ने एनओसी दी। अब नगर पंचायत ने पुलिया निर्माण शनिवार को शुरू कर दिया। ठेकेदार ने बताया पुलिया का निर्माण 15.5 लाख रुपयों की लागत से होगा। चेयरमैन पति हाजी गुडू ने बताया पीडब्लुडी की एनओसी लेकर नगर पंचायत पुलिया का निर्माण करा रही है। निर्माण दो माह में पूरा हो जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.