बरेली, जनवरी 2 -- शीशगढ़ पुलिस ने बदमाश को तमंचा सहित गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह राठी ने पुलिस टीम के साथ गुरुवार को बहेड़ी रोड से डैम जाने वाले रास्ते पर छापा मार कर राजेश सक्सेना निवासी बल्ली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से तमंचा एवं दो कारतूस बरामद किए। एसओ हरेंद्र सिंह ने बताया गिरफ्तार राजेश सक्सेना शातिर अपराधी है। इसके खिलाफ शीशगढ़ थाने में 13, शाही व इज्जतनगर थाने में एक एक मुकदमा दर्ज हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...