बरेली, मार्च 28 -- शीशगढ़, संवाददाता।शुक्रवार को थाना परिसर में बने मिशन शक्ति केंद्र पर प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में पुलिस ने मिशन शक्ति फेज 5 अभियान के तहत के तहत महिला एवं बालिकाओं को महिला अपराध की रोकथाम को जागरूक किया। एसओ ने सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकरी दी। महिलाओं को उनकी सुरक्षा सम्मान एवं छेड़छाड़ से बचाव एवं गुड टच, बैड टच, साइबर क्राइम के संबंध में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में क्राइम इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह, शबनम,पूजा, पायल आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...