कानपुर, अक्टूबर 6 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। शीलिंग हाउस विद्यालय में सीआईएससीई की सातवीं राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता 2026 का आगाज आठ अक्तूबर से होने जा रहा है। शाम 6:30 बजे प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। प्रधानाचार्य वनिता मेहरोत्रा ने बताया कि शीलिंग हाउस विद्यालय प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है। बालक-बालिक वर्ग में अंडर 14, 17 और 19 के खिलाड़ी खेलेंगे। प्रतियोगिता में 450 प्रतिभागी शामिल होंगे। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, गोवा, केरल, मप्र, महाराष्ट्र, बंगाल, नॉर्थ ईस्ट, नॉर्थ वेस्ट, ओडिशा, ओवरसीज, तमिलनाडु, पुडुचेरी, उप्र, उत्तराखंड के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। 9 अक्तूबर से प्रतियोगिताएं सुबह 9 बजे से शाम आठ बजे तक चलेगी। 11 को समापन समारोह होगा, जो सुबह नौ बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक चलेगा। प्रेसवार्ता ...