चम्पावत, मार्च 19 -- चम्पावत में भिंगराड़ा में उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से जन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला उपाध्यक्ष शिवराज सिंह बोहरा के नेतृत्व में लधियाघाटी क्षेत्र के मां शीला देवी मंदिर में जन मिलन कार्यक्रम हुआ। जिसमें लधियाघाटी क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। पार्टी के वक्ताओं ने उत्तराखंड क्रांति दल के समर्थन में विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल को मजबूत बनाने को लेकर जनता अपना मन बना रही है। साथ ही वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड में लगभग 80 लाख लोग उत्तराखंड क्रांति दल को समर्थन देने के लिए तैयार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...