पेरिस, नवम्बर 5 -- मेंस टेनिस में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी बने जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव की यह कुर्सी रास नहीं आई। इसके पीछे का कारण यह है कि वह नंबर वन बनने के बाद पहला ही मैच हार गए। हाल ही में नंबर वन की कुर्सी संभालने वाले अलेक्जेंडर ज्वेरेव का शीर्ष रैंकिंग पर सफर हार के साथ शुरू हुआ है, क्योंकि उन्हें बुधवार को पेरिस मास्टर्स के दूसरे दौर में इटली के लोरेंजो मुसेटी के हाथों 6-7, 2-6 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। हार से निराश जर्मनी के ज्वेरेव ने अपनी खराब प्रदर्शन को स्वीकार करते हुए कहा, ''हां, मैं खराब खेला। पिछले कुछ महीनों में शायद यह मेरे सबसे खराब मुकाबलों में से एक था।'' ज्वेरेव के बाद रिकॉर्ड सात बार के चैंपियन सर्बिया के नोवाक जोकोविच भी टूर्नामेंट से बाहर हो गए। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के क्वालीफायर खिलाड़ी रिंकी हिजिकाता ने...