बरेली, अक्टूबर 12 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पादप विज्ञान विभाग एवं कृषि विभाग संकाय के प्रोफेसर उपेंद्र कुमार बालियान को स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर की 2026 की शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची की सिंगल-ईयर इम्पैक्ट श्रेणी में शामिल किया गया है। उन्हें एग्रोनोमी और एग्रीकल्चर के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर 1,899वीं रैंक मिली है। यह सूची स्कोपस के आंकड़ों और वर्ष 2025 में प्राप्त शोध उद्धरणों सहित विभिन्न शोध मानकों के आधार पर तैयार की गई है। ‎एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के प्रो. उपेंद्र कुमार बालियान ने वर्ष 2026 की वैश्विक वैज्ञानिक रैंकिंग में स्थान हासिल किया है। कृषि, मत्स्य एवं वानिकी मुख्य क्षेत्र में कार्यरत प्रो. कुमार का कृषि विज्ञान उपक्षेत्र में 95,377 शोधकर्ताओं में 1,899वां स्थान है। पर्यावरण विज्ञान भी उनके शोध का प्र...