शामली, मई 2 -- गन्ने की फसल पर शीर्ष छेदक कीट (टोप बोरर) के बढ़ते खतरे को देखते हुए मिल प्रबंधन व कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। शनिवार को सुपीरियर फूड ग्रेन्स प्रा० लि० ऊन की टीम ने विभिन्न गांवों में गन्ने के खेतों का निरीक्षण कर फसल की स्थिति का जायजा लिया और किसानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डॉ. कुलदीप पिलानिया, संतोख सिंह सिद्धू व मिल कर्मचारियों ने झिंझाना, ढिढाली, गेट ए, बी, सी, चौसाना व कैराना क्षेत्र के गन्ना प्लॉटों का दौरा किया। इस दौरान खेतों में शीर्ष छेदक कीट के प्रारंभिक लक्षण पाए गए। विशेषज्ञों ने बताया कि मई के प्रथम सप्ताह में इसकी दूसरी पीढ़ी आने की संभावना है, जिससे फसल को नुकसान हो सकता है।किसानों को सलाह दी गई कि प्रभावित पौधों को काटकर खेत से बाहर निकालकर नष्ट कर दें। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.