लखनऊ, दिसम्बर 12 -- शहर के बाहरी इलाकों में पनप रहे हैं बिना गुणवत्ता खाद्य पदार्थ बनाने के कारखाने एक दिन पूर्व हुई छापेमारी में गंदगी देखकर हैरान रह गए खाद्य सुरक्षा अधिकारी लखनऊ, प्रमुख संवाददाता शहर के बाहरी हिस्सों में स्थित खाद्य पदार्थों की कई फैक्ट्रियां सेहत खराब कर रही हैं। शुक्रवार को एफएसडीए के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि एक दिन पहले जिस फैक्ट्री में छापा मारा था वहां गंदगी देखकर हैरान रह गए। एक बड़े मर्तबान में रखे शीरे में कीड़े थे। एफएसडीए ने हंसखेड़ा पारा स्थित राम कृपा नगर में जिस फैक्टरी पर छापा मारा वहां की स्थिति दयनीय थी। सर्दियों में जिन खाद्य पदार्थों की गली-गली बिक्री होती है वे इसी गंदगी में बन रहे थे। 25 लोग जो रेवड़ी, गजक, चिक्की आदि बना रहे थे वे खुद सफाई का ध्यान नहीं रखे हुए थे। कई खाद्य पदार्थ ऐसे थ...