आजमगढ़, अप्रैल 17 -- शाहगढ़, आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के शाहगढ़ चौराहा के समीप शुक्रवार की भोर में ट्रैक्टर-ट्राली को बचाने के प्रयास में शीरा से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। आजमगढ़-मऊ मुख्य मार्ग पर सड़क पर शीरा फैलने से कई बाइक सवार फिसलकर जख्मी हो गए। इस हादसे में टैंकर चालक भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया।दी सहकारी चीनी मिल सठियांव से टैंकर में 36 टन 9 कुंतल 36 किलो ग्राम शीरा लोड था। टैंकर चालक सठियांव चीनी मिल से शीरा लेकर चंदौली गोदरेज कंपनी जा रह था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उक्त टैंकर शुक्रवार की भोर में करीब चार बजे शाहगढ़ चौराहा के समीप पहुंचा था। तभी अचानक सामने आए टैक्टर-ट्राली को बचाने के प्रयास में शीरा भरा टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस हादसे में टैंकर चालक गोपाल यादव जनपद गोरखपुर निवासी गंभीर रुप से घायल ...