प्रयागराज, जुलाई 10 -- उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में शीरत फातिमा ने वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक-फ्रेट का कार्यभार ग्रहण किया। यह पद अतुल यादव के स्थानांतरण से रिक्त हुआ था। इससे पूर्व वह मंडल परिचालन प्रबंधक कोचिंग थीं। आईआरटीएस 2017 बैच की अधिकारी शीरत ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से सांख्यिकी में परास्नातक किया है। 2021 में आसनसोल में सहायक मंडल परिचालन प्रबंधक के रूप में करियर शुरू किया। इसके बाद प्रयागराज में सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी और फिर डीओएम कोचिंग रहीं। यह भी पढ़ें- सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने पदभार संभाला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...