नई दिल्ली, मार्च 18 -- सुप्रीम कोर्ट ने शीना बोरा हत्याकांड में सुनवाई पूरी करने के लिए नौ महीने का अतिरिक्त समय दिया। अदालत ने यह स्पष्ट किया कि इसके बाद समय बढ़ाने का कोई और अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा। ग्रेटर बंबई के नगर दीवानी एवं सेशन कोर्ट में सीबीआई के विशेष जज ने सुनवाई पूरी करने के लिए समय बढ़ाने का अनुरोध करते हुए शीर्ष अदालत को पत्र लिखा था। न्यायमूर्ति एम. एम. सुंदरेश और न्यायमूर्ति एन. कोटिस्वर सिंह की पीठ ने अपने आदेश में कहा कि (विशेष अदालत के) अनुरोध पर विचार करते हुए सुनवाई पूरी करने के लिए नौ महीने का अतिरिक्त समय दिया जाता है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया जाता है कि आगे समय बढ़ाने का कोई और अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा। शीर्ष अदालत ने शीना बोरा की मां और मामले की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी को विदेश यात्रा की अनुमति म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.