बिजनौर, दिसम्बर 17 -- घने कोहरे और तेज ठंडी हवाओं के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। कोहरे के बढ़ते प्रकोप के बाद बाजारों में सन्नाटा पसर गया। खरीदार ठंड को देखते हुए घर से निकलने से कतरा रहे हैं। बाजार में स्कूली बच्चों सहित जरूरी काम से बाहर निकालने वाले लोगों की ही भीड़ दिखाई दे रही है। दृश्यता गिरने की वजह से चालकों को हाईवे पर चलने में परेशानी उठानी पड़ी रही है। बुधवार सुबह से ही क्षेत्र कोहरे की चपेट में रहा। दिनभर दृश्यता बेहद कम बनी रही। कोहरे के चलते सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। ग्रामीण इलाकों में हालात और भी खराब रहे। खेतों, संपर्क मार्गों और मुख्य सड़कों पर घना कोहरा छाया रहा, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। शहरी क्षेत्रों में ठंडी हवाओं और बढ़ती ठिठुरन ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। सुबह से ही मौसम का यही म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.