संतकबीरनगर, दिसम्बर 11 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। कई दिन से शीतलहर चल रही है। वहीं गुरुवार को सुबह होते ही कोहरे ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। अभी तक सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहता था। वहीं रात में भी हल्की धुंध का असर रहता है। इससे लोग ठंड से कांपते रहे। बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गुरुवार को आम दिनों की तरह सुबह हुई। लगा कि थोड़ी देर में अभी सूरज की किरणें पहुंचने लगेगी। लेकिन देखते ही देखते घना कोहरा छा गया। लेकिन अचानक घने कोहरे ने सबको चौका दिया। ठंडक ने जोर पकड़ लिया। दृश्यता घटकर 50 मीटर से नीचे आ गई। हाईवे पर वाहन रेंगते रहे। हालांकि नौ बजे के बाद कोहरा छंटने लगा और धूप निकली तो राहत हुई। आज की शीत लहर का असर देख लोगो ने अहसास किया क...