संभल, जनवरी 2 -- गलन, कोहरे से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। कई मेल ट्रेन कई घंटे देरी से यहां पहुंची । वहीं एक पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया। जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को गलन व ठिठुरन के कारण आमजन का जनजीवन अस्त -व्यस्त है। वहीं ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ रहा। इससे सूबेदारगंज - देहरादून लिंक एक्सप्रेस सुबह 5.33 बजे स्टेशन पहुंचनी थी, वह सुबह 8.36 बजे पहुंची। इसी तरह चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस बापूधाम - मोतिहारी अपने निर्धारित समय दोपहर के 1.15 बजे के स्थान पर करीब शाम 6.55 बजे स्टेशन पर पहुंची। वहीं मुरादाबाद - बरेली पैसेंजर मेमू को रद्द कर दिया गया। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा दौरई-टनकपुर एक्सप्रेस अपने तय समय सुबह 4.27 बजे के स्थान पर सुबह 5.40 बजे स...