शीतल मां का भक्तों ने लिया आशीर्वाद
मिर्जापुर, जुलाई 21 -- हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। गड़बड़ाधाम में सोमवार को मां शीतला का दर्शन-पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदिर के कपाट खुलने से पहले ही भोर में हजारों श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। और श्रद्धालुओं ने मां शीतला के चरणों में मत्था टेककर सुख समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। परिसर दिनभर मां शीतला के जयकारों से गूंजता रहा। भक्तों ने मां को फूल माला, नारियल, चुनरी, हलवा पूड़ी सहित अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर विधि-विधान से पूजा अर्चना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.