मधुबनी, अप्रैल 29 -- मधुबनी। लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए नगर निगम द्वारा चौक-चौराहों और प्रमुख बाजारों में शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई थी। निगम ने शहर में पेयजल टंकियां लगाया था। शीतल पेयजल उपलब्ध होने के बैनर भी लगाए, ताकि आम लोगों को गर्मी से राहत मिल सके। लेकिन यह पहल अब कागजों तक ही सीमित होकर रह गई है। नगर निगम शीतल पेयजल की टंकियों में पानी डालना ही भूल गया है। शहरवासियों के अनुसार टंकी में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। ऐसे में सड़क किनारे नगर निगम द्वारा लगाए गए शीतल पेयजल के बैनर लोगों को राहत की उम्मीद देते हैं। यह भी पढ़ें- प्रचण्ड गर्मी में गर्म पानी दें रहे हैं वाटर कूलर राहगीर, रिक्शा चालक, मजदूर और अन्य लोग टंकियों के पास पानी पीने के उद्देश्य से पहुंचते हैं, लेकिन वहां खाली टंकी देखकर उन्हें मायूस होकर वापस लौटन...