हल्द्वानी, जुलाई 29 -- हल्द्वानी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगालिया में राष्ट्रीय शिक्षा नीति छठवीं वर्षगाठ पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान नई शिक्षा नीति के पहलुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान हुई भाषण प्रतियोगिता में शीतल मेलकानी ने प्रथम, अंशिका आर्या ने द्वितीय और खुशबू बिष्ट ने तृतीय स्थान हासिल किया। पोस्टर प्रतियोगिता में मानसी चौहान ने प्रथम, कीर्ति ने द्वितीय और मानसी आर्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या तनुजा जोशी, अंग्रेजी शिक्षिका मंजूलता, समाज शास्त्र प्रवक्ता ममता सुयाल, बीना नगारी, मीनाक्षी जोशी, कंचन जोशी, रेखा आर्या, अमिता जोशी, ममता तिवारी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...