पूर्णिया, मार्च 11 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। जिला मुख्यालय से महज पांच किलोमीटर दूर बेलौरी स्थित कृष्णापुरी मुहल्ले में माता शीतला का दरबार मंगलवार की देर रात श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। मंदिर के पुजारी प्रह्लाद दास एवं विद्वान पंडितों द्वारा निशा पूजा-अर्चना के बाद मंदिर का पट भक्तों के लिए खोल दिया गया। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालु निशा पूजा में शामिल होकर माता से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। बुधवार को आयोजित एक दिवसीय शीतला मेला में हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। सुबह 11 बजे से बलि की परंपरा निभाई जाएगी, जबकि शाम चार बजे से महाप्रसाद का वितरण शुरू होगा। महाप्रसाद वितरण के लिए करीब एक दर्जन काउंटर बनाए गए हैं, जहां से मेले में आने वाले श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। मेले में उमड़ने वाली भीड़ को ...