रामगढ़, अप्रैल 22 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रोबा कॉलोनी स्थित श्री श्री मां शीतला माता मंदिर के 23 वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत चतुर्थ दिवस मंगलवार की रात्रि में भव्य शीतला माता रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता राजू चतुर्वेदी, हिंदू टाइगर फोर्स के सुप्रीमो दीपक सिसोदिया और आजसू नेता अरुण महतो शामिल हुए। सभी अतिथियों का स्वागत समिति के अध्यक्ष अरुण जोशी और संस्थापक-सह-सचिव राम शर्मा की ओर से माता रानी की चुनरी भेंट कर किया गया। इस अवसर पर राजू चतुर्वेदी ने कहा कि नारी शक्ति पिछले 23 वर्षों से इस भव्य उत्सव को निरंतर आयोजित कर रही है, जो अत्यंत सराहनीय है। यह भी पढ़ें- माता शीतला का अभिषेक कर किया गया भव...