धनबाद, मार्च 12 -- कतरासगढ़ राजबाड़ी रोड स्थित रवानी टोला में सार्वजनिक शीतला माता मंदिर प्रांगण में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बुधवार को दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां शीतला के संयोत के साथ हुई। सुबह आचार्य आशीष चक्रवर्ती, भोलेनाथ चक्रवर्ती, उत्तम चक्रवर्ती एवं जय चटर्जी ने संयुक्त रूप से मां शीतला की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना कराई। इस अवसर पर कतरासगढ़ राजबाड़ी रोड सहित झींझी पहाड़ी, लश्करीटांड़, केशलपुर, सलानपुर, वेस्ट मोदीडीह, तेतुलमारी, छोटा नगरी, श्रीधरपुर, खास सिजुआ और जमुआटांड़ समेत आसपास के कई क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु पहुंचे और माता की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में भेंट चढ़ाई। इस दौरान सांसद ढुलू महतो की पत्...