अंबेडकर नगर, जून 25 -- दुलहूपुर,अम्बेडकरनगर, संवाददाता। श्री शीतला माता मठिया मंदिर जलालपुर में चोरी की एक वारदात टल गई। मंदिर परिसर में घुसकर दानपेटी तोड़ने का प्रयास करने वाले दो युवकों को पुलिस ने पहचान के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार देर रात दो युवक मंदिर में लगी दानपेटी को तोड़कर उसमें रखी नकदी निकालने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान दानपेटी के पास हो रही खटपट की आवाज सुनकर आसपास के लोगों को संदेह हुआ। मंदिर के पुजारी अशोक कुमार पांडेय तथा सोनू गुप्ता ने तत्काल घटना की सूचना स्थानीय लोगों को दी। सूचना मिलते ही सोनू गुप्ता, देवेश मिश्र, आदित्य गोयल समेत कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और युवकों को घेरने का प्रयास किया। हालांकि दोनों युवक लोगों को चकमा देकर मौके से फरार हो गए, लेकिन क्षेत्र के निवासी होने के कारण कई लोगों ने उन्हें पह...