जमशेदपुर, जनवरी 19 -- शीतला माता मंदिर कमिटी के संयोजक सह आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह के नेतृत्व में ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से पूर्वी बागबेड़ा पंचायत एवं उत्तरी कीताडीह पंचायत क्षेत्र में जरूरतमंद महिला एवं बुजुर्गों के बीच कंबल वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं एवं बुजुर्ग मौजूद रहे।कंबल पाकर महिला एवं बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। उन्होंने कन्हैया सिंह को आशीर्वाद देते हुए कहा कि इस कड़ाके की ठंड में यह सहायता उनके लिए बहुत बड़ी राहत है। लोगों ने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यों से समाज में सहयोग और संवेदना की भावना मजबूत होती है।इस अवसर पर कन्हैया सिंह ने कहा कि शीतला माता मंदिर कमिटी लगातार सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य कर रही है। आजसू पार्टी भी सदैव गरीब, असहाय एवं जरूरतमंदों के साथ खड़ी रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.