बुलंदशहर, मार्च 9 -- प्राचीन बाबा मस्तराम आश्रम, शीतला माता, ललिता माता, मां चामुंडा मंदिर में मेला का आयोजन किया गया श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर मनौतिया मांगी। प्राचीन परंपराओं के अनुसार होली के बाद प्रथम सोमवार को बाबा मस्तराम आश्रम परिसर स्थित शीतला माता के मंदिर पर विशाल मेला का आयोजन किया गया। माता पूजन के लिए मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की सुबह से भीड़ लग गई। विधि-विधान से श्रद्धालुओं ने मस्तराम बाबा की समाधि पर माथा टेककर मनौती मांगी तथा माता रानी की पूजा-अर्चना कर मत्था टेक मनौतियां मांगी। इस दौरान श्रद्धालु घर से पुएं, कचौड़ी, लड्डू आदि का प्रसाद बनाकर मंदिर ले जाकर माता को भोग लगाने के उपरांत प्रसाद के रूप में गरीबों को वितरण कर स्वयं प्रसाद ग्रहण किया। पौराणिक मान्यता के चलते मंदिर के बाहर खड़े शक्का की मुश्क से श्रद्धालुओं पर प...