मिर्जापुर, अप्रैल 12 -- चुनार। क्षेत्र के अदलपुरा स्थित बड़ी शीतला माता धाम में रविवार को दर्शन-पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वैशाख कष्णपक्ष दशमी को मुंडन संस्कार कराने की तिथि होने की वजह से मंदिन पहुंचने वाले श्रद्धालु दर्शन पूजन करने के साथ ही अपने बच्चों के मुंडल संस्कार भी कराया। माता रानी के धाम में कड़ाई चढ़का हलवा,पूड़ी,गुलगुला,लप्सी आदि का प्रसाद बना कर मां को भोग लगाया। इससे पहले मां के दर्शन के लिए भोर से ही भक्तों की लंबी लाइन लगी रही। बारी-बारी से मां के दरबार में पहुंच कर नारियल,चुनरी,गुड़हल के फूलों की माला मां को अर्पित कर अपनी मनोकामना पूरी की। साथ ही मंदिर परिसर में बच्चों का मुंडन संस्कार कराकर अपनी मन्नते पूरी की। भक्तों को दर्शन-पूजन कराने में मंदिर के पुजारी उमा शंकर, रमा शंकर पुजारी, विजय साहनी, अभ...