हरदोई, जनवरी 19 -- संडीला। नगर के पौराणिक सिद्ध पीठ शीतला माता मंदिर में धूमधाम से 101वां दीपोत्सव मनाया गया। दीपोत्सव में भारी संख्या में भक्तों ने शिरकत की। यहां संडीला शैक्षिक एवं विकास सेवा समिति के अध्यक्ष सर्वेश कुमार यादव के नेतृत्व में प्रत्येक अमावस्या को मंदिर के तालाब की सीढ़ियों पर 11 हजार मिट्टी के दीपकों से रोशनी की जाती है। दीपोत्सव को भव्य व आकर्षक बनाने के लिए संस्था के सदस्य मंदिर परिसर को साफ-सफाई करते हैं। संध्याकाल में तालाब की सीढ़ियों पर समिति के सदस्यों व नगर की सैकड़ों महिलाओं ने दीप प्रज्वलित किया। दीपोत्सव के बाद मां शीतला की महा आरती हुई। संदीप सिंह, रवि सिंह, वसंत सिंह, महेंद्र सिंह, गोपीनाथ, मोहित यादव मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.