मुंगेर, मई 15 -- मुंगेर, एक संवाददाता। शहर की महत्वपूर्ण सड़कों में शामिल शीतला मंदिर से तोपखाना बाजार होते हुए गोयनका धर्मशाला तक जाने वाली सड़क इन दिनों बदहाली का शिकार बनी हुई है। सड़क की स्थिति इतनी दयनीय हो चुकी है कि, राहगीरों और वाहन चालकों को प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि, इस सड़क पर, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का स्थानीय कार्यालय, सर्व शिक्षा अभियान का कार्यालय, परीक्षा भवन, देसी चिकित्सालय एवं निजी नर्सिंग होम जैसे महत्वपूर्ण भवन स्थित हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि, नगर निगम की उदासीनता के कारण लंबे समय से यह सड़क मरम्मत और निर्माण की बाट जोह रही है। यह भी पढ़ें- बोले भागलपुर: हरिटोला लेन चंपानगर में पानी, सड़क और नाला की व्यवस्था होसड़क की स्थिति गौरतलब है कि यह सड़क कई स्थानों पर पूरी तरह क्षतिग्...