मेरठ, मार्च 17 -- हस्तिनापुर कस्बे की न्यू ब्लाक कालोनी मे स्थित शीतला माता मंदिर में चलने वाले पांच दिवसीय शीतला पूजा महोत्सव के चौथे दिन भी श्रद्धालुओं ने माता की जोत को हांडी में रखकर कालोनी में भ्रमण किया और मां शीतला की पूजा अर्चना की। माता की जोत का घर घर पूजा अर्चना कर स्वागत किया गया। मां शीतला माता पूजा महोत्सव के चौथे दिन मां शीतला की ढोल नगाड़ों के साथ पूजा अर्चना की। पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माता का श्रृंगार किया गया और उन्हें शीतल भोग अर्पित किया गया। भक्तों ने माता से परिवार की सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की। पूजा महोत्सव के पुजारी जे मुर्गन ने बताया कि मंगलवार को मां शीतला की पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर ए राजू, वाई लक्ष्मी नारायण, एम करियप्पा, ए आशा राव, वाई वेंकट लक्ष्मी, के डेमरू, एम शिवा आदि रहे।

हिंद...