विकासनगर, अगस्त 29 -- शीतला नदी के किनारे मृत गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना पर भारतीय गौ रक्षा संघ ने सहसपुर पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। भारतीय गौ रक्षा संघ के प्रदेश संयोजक निखिल सिंह गुसाईं ने कोतवाली सहसपुर के प्रभारी निरीक्षक को दिए पत्र में बताया कि 28 अगस्त को शीतला नदी के किनारे मृत गोवंश के अवशेष पाए जाने की सूचना मिली थी। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कर यह पता लगाने की मांग की है कि मृत गोवंश को किस व्यक्ति ने और किन परिस्थितियों में नदी किनारे पहुंचाया। संघ का कहना है कि यदि मृत गोवंश को नदी किनारे फेंके जाने की पुष्टि होती है तो यह धार्मिक भावनाओं के साथ पर्यावरण और जनस्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर मामला है। संघ ने मांग की है कि जांच में किसी गौशाला सेवादार या अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आने पर उसक...