मिर्जापुर, मार्च 22 -- चुनार। अदलपुरा स्थित शीतला धाम मंदिर पर चैत्र नवरात्र मेला में दूर दराज से आए श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवा दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीखड़ की तरफ से अदलपुरा शीतला धाम में डॉ. विंध्य बहादुर सिंह के नेतृत्व श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। फर्माशिष्ट प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने मां शीतला का दर्शन पूजन करने आए श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरीत किया। इसमें वाराणसी के रामाश्रय, चंदौली विक्रम सिंह, सुरसत्ती चंदौली, सोनभद्र से बनारसी, कलावती का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा दिया गया। इस दौरान डॉ. विंध्यबहादुर सिंह, फार्माशिष्ट विजेंद्र सिंह, एएनएम अनीता पाल,भरत यादव आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...