मिर्जापुर, फरवरी 8 -- चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। चुनार क्षेत्र के अदलपुरा स्थित बड़ी शीतला धाम घाट पर गंगा का जलस्तर घटने से श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ गई है। गर्मी के मौसम में श्रद्धालुओं को मां गंगा के स्नान और चरण स्पर्श के लिए लगभग दो किलोमीटर तक लंबी रेतीली बालू पर पैदल चलना पड़ रहा है। फाल्गुन माह में ही गंगा की यह स्थिति है, ऐसे में जेठ की तपती गर्मी में हालात और भी विषम होने की आशंका जताई जा रही है।मान्यता है कि शीतला माता स्वयं गंगा स्नान के लिए घाट पर आती हैं। वर्तमान में शीतला घाट के समीप गंगा की धारा पीछे हट गई है और घाट की ओर विशाल रेत का मैदान बन गया है। मां के सेवकिया प्रतिदिन गंगा का जल घड़ा भरकर गर्भगृह में माता को स्नान कराते हैं, लेकिन लगभग दो किलोमीटर लंबी बालू पार करने के कारण उन्हें भी कड़ी मेहनत और लंबी दूरी तय करनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.