जौनपुर, मार्च 10 -- जौनपुर, संवाददाता। पूर्वांचल की प्रसिद्ध शक्तिपीठ शीतला चौकियां धाम स्थित में सोमवार की सुबह दर्शन करने आए एक किशोर की सरोवर में डूबने से मौत हो गई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अस्पताल पहुंची लाइन बाजार पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोर की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ जिले के दीवानगंज पट्टी गांव निवासी 15 वर्षीय कमलदीप कश्यप पुत्र संतोष कश्यप अपने साथी अमित कश्यप पुत्र बिहारी लाल निवासी सतहरिया थाना मुंगराबादशाहपुर के साथ शीतला चौकियां माता का दर्शन पूजन करने के लिए आया था। दर्शन के बाद दोनों शीतला चौकियां सरोवर में नहाने के लिए उतर गए। सरोवर के चारों ओर सुरक्षा रेल...