मुजफ्फरपुर, मार्च 11 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शीतला अष्टमी के पावन अवसर पर बुधवार को शहर के शीतला माता मंदिर में मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने माता शीतला की पूजा की। सभी महिलाओं, पुरुषों बच्चों ने माता शीतला के मंदिर में बासोड़ा का पूजन किया। माता को महिलाओं ने एक दिन पूर्व के बनाए हुए व्यंजन बाजरे की राबड़ी, बाजरे की रोटी, मीठी पकौड़ी आदि बनाकर भोग अर्पित किया। उत्तर बिहार वाणिज्य एवं उद्योग परिषद के पूर्व महामंत्री सज्जन शर्मा ने बताया कि बुधवार को सूतापट्टी और पुरानी बाजार स्थित शीतला मंदिर में सुबह चार बजे से दोपहर 12 बजे तक पूजा की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...