साहिबगंज, मार्च 11 -- साहिबगंज। चैत कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर शहर के बनपर टोला स्थित बड़ी शीतला मंदिर में बुधवार की सुबह से माता शीतला की पूजा हुई। मौके पर श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ उमड़ पड़ी। इसे बसौड़ा पर्व भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन माता को एक दिन पहले का बना यानि बासी भोजन या पकवान आदि का चढ़ावा चढ़ाया जाता है। इस दिन लोगों को घरों में चूल्हा नहीं जलाने व सिर्फ बासी यानि ठंडा भोजन करने की मान्यता है। इसी के अनुरूप माता शीतला को कईयों ने शीतला सप्तमी पर बनाया रोटी-पूड़ी, मीठी खीर,दही, रबड़ी आदि का भोग लगाया और पूजा अर्चना करते परिवार के सुख-समृद्धि व रोग दूख से दुर रखने की प्रार्थना की। इस मौके पर कई भक्तों के घरों में आज चूल्हा नहीं जला और ठंडा भोजन ही किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...