नवादा, मार्च 12 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। होली के रंगों के उत्सव के ठीक आठ दिन बाद मनाया जाने वाला आस्था और सेहत का पर्व शीतला अष्टमी बुधवार को मनाया गया। बसोड़ा कहे जाने वाले इस पर्व को चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण और बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने का एक प्राचीन वैज्ञानिक संदेश देने वाला पर्व विधानपूर्वक मनाया गया। चैत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का प्रारंभ 11 मार्च बुधवार को तड़के 01:54 बजे हुआ, जो अगले दिन 12 मार्च गुरुवार को सुबह 04:19 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार, व्रत और पूजन 11 मार्च बुधवार को ही किया गया। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित धर्मेन्द्र झा ने बताया कि पूजा का सबसे शुभ समय: सुबह 06:36 से शाम 06:27 तक रहा, जिसमें श्रद्धालुओं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.