कौशाम्बी, मार्च 27 -- शक्तिपीठ शीतला धाम कड़ा में नवरात्र पर्व का समापन शुक्रवार को नवमी तिथि पर श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मां शीतला के दरबार में उमड़ पड़ी। भक्तों ने गंगा स्नान के बाद मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और नौ दिनों के व्रत का परायण किया। नवमी के दिन श्रद्धालु महिलाओं-पुरुषों ने मां शीतला की आरती कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और कुशलता की कामना किया। पूजा के पश्चात श्रद्धालुओं ने मंदिर की परिक्रमा की और बाबा भैरवनाथ के दरबार में दर्शन कर अपने धार्मिक अनुष्ठान को पूर्ण किया। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से नवमी के अवसर पर कन्या पूजन का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष आत्म प्रकाश पांडेय व महामंत्री जुगेश पांडेय सहित अन्य पदाधिकारियों ने मंदिर परिसर में छोटी कन्याओं और बा...